अन्नु ने गोल्ड जीतने के साथ भारतीय बॉक्सिंग टीम में बनायी जगह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Apr 2024 8:37 PM
झारखंड की युवा बॉक्सर अन्नु झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा के रोहतक में आयोजित यूथ एशियन सेलेक्शन ट्रॉयल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल मेडल अपने नाम किया
जमशेदपुर. झारखंड की युवा बॉक्सर अन्नु झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा के रोहतक में आयोजित यूथ एशियन सेलेक्शन ट्रॉयल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल मेडल अपने नाम किया. 45-48 किलो भार वर्ग में अन्नु ने दिल्ली की बॉक्सर को मात दी. गोल्ड जीतने के साथ ही अन्नु ने भारतीय टीम में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. झारखंड के बॉक्सरों ने इस प्रतियोगिता सह सलेक्शन ट्रायल में कुल तीन पदक अपने नाम किये. रामगढ़ की अन्नु के अलावा 51 किलो भार वर्ग में रौनित राज गुप्ता और 54 किलो भार वर्ग में नीता रोज तिग्गा ने कांस्य पदक हासिल किया. पदक विजेता खिलाड़ियों को झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी बधाई दी. विजेता खिलाड़ियों को को जेबीए की ओर से कैश पुरस्कार भी दिया जायेगाा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










