Jamshedpur News : एएनएम को एनसीडी डेटा एंट्री की जिम्मेदारी, दी गयी ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए अब एनसीडी (नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज) पोर्टल का इस्तेमाल और तेज होगा.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए अब एनसीडी (नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज) पोर्टल का इस्तेमाल और तेज होगा. पोर्टल के माध्यम से रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर रोगियों के आंकड़े दर्ज कर उनकी निगरानी की जा रही है, ताकि जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सटीक रिपोर्ट उपलब्ध हो सके. इस उद्देश्य से जिले के सभी एएनएम को डेटा एंट्री की ट्रेनिंग दी गयी है. सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी नये मिले रोगियों की पूरी जानकारी पोर्टल में दर्ज करेंगे. इसमें जांच के परिणाम, इलाज की स्थिति और फॉलो-अप की जानकारी शामिल होगी.

सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में हर माह बड़ी संख्या में लोगों की जांच की जाती है और उनका उपचार स्थानीय स्तर पर ही किया जाता है. सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में इन बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola