Aiff junior league jfc win : जेएफसी अंडर-16 टीम 3-1 से जीती

Updated at : 15 Mar 2026 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
Aiff junior league jfc win : जेएफसी अंडर-16 टीम 3-1 से जीती

फ्लैट लेट ग्राउंड, कदमा में रविवार को जेएफसी की अंडर-16 टीम व इंटर काशी एफसी के बीच एआइएफएफ जूनियर फुटबॉल लीग का मैच खेला गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. फ्लैट लेट ग्राउंड, कदमा में रविवार को जेएफसी की अंडर-16 टीम व इंटर काशी एफसी के बीच एआइएफएफ जूनियर फुटबॉल लीग का मैच खेला गया. इस मैच में जमशेदपुर की टीम 3-1 से विजय रही. जीत के साथ जेएफसी को कुल तीन अंक मिले. ग्रुप-जी अंक तालिका में जेएफसी की टीम शीर्ष पर काबिज है. इस मैच के हीरो किशन सिंह रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच बने. जेएफसी की ओर से चरण सोरेन (66वें), मार्शल हेंब्रम (83वें) व किशन सिंह (90 4वें) ने एक-एक गोल किया. वहीं, इंटर काशी एफसी के लिए एक मात्र गोल भाविन जोशी ने मैच के 80वें मिनट में किया.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola