दुमका के शिकारीपाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से दो फेरीवालों की मौत
सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़. फोटो: प्रभात खबर
Dumka Road Accident: झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से दोनों की मौके पर ही जान चली गई. मृतक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी थे और फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करते थे. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट
Dumka Road Accident: झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा. दोनों युवक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और इलाके में फेरी लगाकर सामान बेचने का काम किया करते थे.
हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत
मिली जानकारी के अनुसार] यह हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार दो युवक रामपुरहाट की ओर जा रहे थे. उसी दौरान सरसडंगाल की तरफ से दुमका की ओर आ रहा एक हाईवा अचानक अनियंत्रित हो गया. अनियंत्रित वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और हाईवा की चपेट में आ गए. गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. मृतकों की पहचान हारून शेख और बबूर अली शेख के रूप में हुई है. दोनों बेलडंगा क्षेत्र के रहने वाले थे और फेरी लगाकर विभिन्न जगहों पर सामान बेचने का काम करते थे. बताया जा रहा है कि वे किसी काम से बाइक से रामपुरहाट की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क पर भीड़ लग गई. घटना की सूचना तुरंत शिकारीपाड़ा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.
इसे भी पढ़ें: रांची में घर बैठे ऐसे करें एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग, झख मारके सिलेंडर पहुंचाएगा गैसवाला
पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवा की तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्थिति की वजह से यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में गैस के बाद अब खून का संकट, रिप्लेसमेंट पर दिया जा रहा ब्लड
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए