स्नान के दौरान तालाब में डूबा उत्तम पहाड़िया, सीएचसी पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी के सामने बैठे ससुराल वाले | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पड़िहारपुर गांव में शनिवार दोपहर एक दुखद हादसा हुआ, जहां उत्तम पहाड़िया नाम के युवक की तालाब में डूबने से जान चली गई. उन्हें ससुराल वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

पड़िहारपुर गांव में हुआ हादसा

रानीश्वर. थाना क्षेत्र के पड़िहारपुर गांव में शनिवार दोपहर तालाब के पानी में डूबने से शादीशुदा एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उत्तम पहाड़िया (28) के रूप में हुई है. वह सादीपुर का रहने वाला था.

विज्ञापन

ससुराल में रह रहा था उत्तम

मृतक की सास संतोषी पहाड़िया ने बताया कि उनके दामाद उत्तम पहाड़िया ससुराल पड़िहारपुर में रह रहे थे. करीब पांच साल पहले उत्तम की शादी उनकी बेटी के साथ हुई थी.

स्नान करने गया था तालाब

बताया गया कि शनिवार दोपहर उत्तम तालाब में स्नान करने गया था. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन तालाब में उसकी खोजबीन करने पहुंचे. खोज के दौरान उत्तम पानी में मिला.

सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

ससुराल वालों ने उत्तम को तालाब से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शव सीएचसी में रखा गया

समाचार भेजे जाने तक उत्तम पहाड़िया का शव सीएचसी में रखा हुआ था. सीएचसी में उसके ससुराल वाले पहुंचे हुए थे, जबकि समाचार भेजे जाने तक मृतक के घरवाले नहीं पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola