रांची में घर बैठे ऐसे करें एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग, झख मारके सिलेंडर पहुंचाएगा गैसवाला

Updated at : 16 Mar 2026 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Cylinder Booking

एलपीजी सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग करता व्यक्ति. एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो

LPG Cylinder Booking: झारखंड की रांची में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच उपभोक्ता घर बैठे व्हाट्सऐप, मिस्ड कॉल, मोबाइल ऐप, आईवीआरएस और वेबसाइट के जरिए सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस कंपनियों ने कई आसान विकल्प दिए हैं, जिससे एजेंसी गए बिना गैस की बुकिंग की जा सकती है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

LPG Cylinder Booking: रांची सहित पूरे देश में अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए मारा-मारी मची हुई है. लोग सिलेंडर पाने के लिए काफी परेशान हैं. सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है. एजेंसियों ने मैनुअल बुकिंग शुरू कर दी है. लेकिन, इन तमाम जद्दोजहद के बावजूद अगर आप झारखंड की राजधानी रांची में रहते हैं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन सिलेंडरों की बुकिंग कर सकते हैं.

कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग

आप अगर रांची के उपभोक्ता हैं, तो पेट्रोलियम कंपनियों के व्हाट्सऐप, मिस्ड कॉल, मोबाइल एप्लिकेशन, आइवीआरएस और वेबसाइट के माध्यम से गैस बुकिंग कर सकते हैं. इससे आपके समय की बचत होगी और नाहक आपको गैस एजेंसी के दफ्तर या गोदामों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतर जरूरी

एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए एक जरूरी नियम है. उपभोक्ता पिछली डिलीवरी के कम से कम 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं. यदि 25 दिन पूरे नहीं हुए हैं, तो सिस्टम बुकिंग स्वीकार नहीं करेगा. हालांकि इस स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है. जब आप बुकिंग करने की कोशिश करेंगे, तो मोबाइल पर मैसेज के जरिए जानकारी मिल जाएगी कि आपने पिछली बार कब सिलेंडर लिया था और अगली बुकिंग कब कर सकते हैं.

इंडेन गैस के लिए बुकिंग के तरीके

इंडेन गैस के उपभोक्ता कई माध्यमों से सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

  • व्हाट्सऐप के जरिए बुकिंग के लिए 75888-88824 नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं.
  • मिस्ड कॉल के माध्यम से बुकिंग के लिए 84549-55555 नंबर पर कॉल करना होगा.
  • आईवीआरएस सेवा के लिए 77189-55555 नंबर उपलब्ध है.
  • उपभोक्ता इंडियन ऑयल वन मोबाइल एप्लिकेशन या cx.indianoil.in वेबसाइट के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

भारत गैस की ऑनलाइन बुकिंग

भारत गैस के ग्राहकों के लिए भी कई आसान विकल्प उपलब्ध हैं.

  • व्हाट्सऐप के जरिए बुकिंग के लिए 18002-24344 नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • मिस्ड कॉल के लिए 77109-55555 नंबर जारी किया गया है.
  • आईवीआरएस सेवा के लिए 77150-12345 नंबर पर कॉल कर सकते हैं.
  • भारत गैस उपभोक्ता हेलो बीपीसीएल मोबाइल एप्लिकेशन या my.ebharatgas.com वेबसाइट के जरिए भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: होर्मुज की लहरों में मौत को छूकर आज वतन लौटेगा जमशेदपुर का अंश, पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे पापा-मम्मी

एचपी गैस की बुकिंग ऐसे करें

एचपी गैस के ग्राहक भी आसानी से घर बैठे गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

  • व्हाट्सऐप के जरिए बुकिंग के लिए 92222-01122 नंबर उपलब्ध है.
  • मिस्ड कॉल के माध्यम से बुकिंग के लिए 94936-02222 नंबर जारी किया गया है.
  • आईवीआरएस सेवा के लिए 88888-23456 नंबर पर कॉल किया जा सकता है.
  • उपभोक्ता एचपी पे मोबाइल एप्लिकेशन या myhpgas.in वेबसाइट के जरिए भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: चतरा में लकड़ी के चूल्हों पर खाना पका रहे लोग, चार दिन बाद पहुंचा एलपीजी गैस का ट्रक

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola