Jfc under team win at aiif sub junior football league : जेएफसी अंडर-14 टीम ने इंटर काशी को 10-0 से रौंदा

Updated at : 15 Mar 2026 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
Jfc under team win at aiif sub junior football league : जेएफसी अंडर-14 टीम ने इंटर काशी को 10-0 से रौंदा

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-14 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग के एक मैच में इंटर काशी एफसी को 10-0 से रौंद दिया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-14 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग के एक मैच में इंटर काशी एफसी को 10-0 से रौंद दिया. कदमा स्थित फ्लैट लेट ग्राउंड में खेले गये इस मैच के जीत के हीरो कार्तिक मरांडी रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. जीत दर्ज करने वाली जेएफसी की टीम को कुल तीन अंक मिले. ग्रुप-जी अंक तालिका में जेएफसी की टीम शीर्ष पर बरकरार है. साथ ही अगले राउंड में क्वालिफाइ करने दावेदारी और प्रबल हो गयी है. जेएफसी की ओर से कार्तिक मरांडी (29वें, 33वें, 45वें, 76वें) ने हैट्रिक सहित कुल चार गोल किये. वहीं, एम कार्तिकेयन (5वें, 14वें व 45 2वें) ने भी हैट्रिक गोल किया. शुभम बेहरा (45 1वें) व अशरफुल (90वें) ने एक-एक गोल किया. इंटर काशी के मो कैफ ने मैच के 35वें मिनट में एक आत्मघाती गोल किया. जिसका फायदा जेएफसी को मिला.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola