Saran News : टायर फटने से अनियंत्रित पिकअप गड्ढे में पलटी, बाइक सवार बाल-बाल बचा

घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
Saran News : टायर ब्लास्ट के बाद पिकअप पलटी, पुलिस ने शुरू की जांच
Saran News (अमित) : छपरा हाजीपुर फोरलेन सड़क पर दरियापुर थाना क्षेत्र के पट्टीपुल के समीप शुक्रवार की शाम हाजीपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप का टायर अचानक फट जाने के कारण वह अनियंत्रित होकर एक बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे तीस फीट गहरे गड्ढे में पलट गया.इस दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति बाल बाल बच गया. इस दुर्घटना के संबंध में बाइक सवार व सोनपुर थाना क्षेत्र के अकीलपुर निवासी हरिनारायण सिंह ने बताया कि वह किसी निजी काम से बाइक से सोनपुर से छपरा जा रहे थे तथा पट्टीपुल के पास बाइक रोककर अपने एक परिचित को कुछ सामान दे रहे थे.
चालक मौके से फरार
इसी दौरान हाजीपुर की तरफ से आ रही एक पिकअप का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया जिसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया.इस दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.घटना के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोग की भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.घटना के बाद से पिकअप चालक फरार बताया जाता है.पुलिस ने पिकअप और बाइक को जप्त कर लिया है.
Also Read : Hajipur News : ज्वेलरी दुकान पर पटना पुलिस की छापेमारी, पिता-पुत्र हिरासत में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










