बिहार में हर साल आएगी शिक्षक भर्ती, अगले 5 साल में 100000 बहाली, सीएम ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Bihar Teacher Recruitment: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग की हाई-लेवल बैठक में अगले 5 सालों में 1 लाख शिक्षकों की बहाली का ऐलान किया है. इसके साथ ही शिक्षकों के ट्रांसफर को आसान बनाने और सरकारी स्कूलों में जीविका दीदियों के जरिए पोशाक सप्लाई करने के निर्देश दिए हैं.
Bihar Teacher Recruitment: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के हर बच्चे को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है. इसी को लेकर शिक्षा विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई. इसमें कई निर्देश दिए गए.
सीएम ने पोस्ट में क्या लिखा
सीएम ने बताया कि अगले पांच वर्षों में बिहार में एक लाख नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इसके तहत हर साल करीब 20 हजार शिक्षकों की बहाली होगी. सरकार ने तय किया है कि हर वर्ष जुलाई महीने में शिक्षक नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया जाएगा, ताकि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके. इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और बच्चों की पढ़ाई बेहतर हो सकेगी.
ट्रांसफर पर क्या अपडेट
बैठक में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया. मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि महिला शिक्षकों का तबादला उनके गृह जिले में, संभव हो तो उनके पंचायत के आसपास किया जाए. पुरुष शिक्षकों को भी उनके गृह प्रखंड के आसपास पोस्टिंग देने की नीति तैयार करने को कहा गया है. सरकार का मानना है कि इससे शिक्षकों को काम करने में सुविधा होगी और वे बेहतर तरीके से पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे.
इसके अलावा सरकार ने स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली पोशाक को लेकर भी नई व्यवस्था बनाने का फैसला किया है. अब राज्य के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पोशाक जीविका समूहों के माध्यम से उपलब्ध कराने की योजना है. इससे समय पर ड्रेस मिल सकेगी और महिलाओं को रोजगार व आत्मनिर्भर बनने का मौका भी मिलेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: क्या IPL में दिखेगी बिहार की टीम? अनिल अग्रवाल की मांग पर सम्राट चौधरी ने कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










