कामदा एकादशी 2026 कब है? जानें पूजा तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि

भगवान विष्णु की पूजा करते हुए भक्त
Kamada Ekadashi 2026: साल 2026 में कामदा एकादशी 29 मार्च को रखी जाएगी. इस दिन भक्त घर और मंदिरों में भगवान विष्णु की विशेष पूजा करेंगे और व्रत रखेंगे. आइए जानते हैं कि इस दिन श्री नारायण की पूजा किस समय और कैसे करनी चाहिए.
Kamada Ekadashi 2026: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को कामदा एकादशी कहा जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. जैसा कि नाम से स्पष्ट है ‘कामदा’ अर्थात कामनाओं को देने वाली. मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा भक्त पर सदा बनी रहती है. कामदा एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी होती है.
कामदा एकादशी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
- एकादशी तिथि प्रारंभ: 28 मार्च 2026, सुबह 08:45 बजे से
- एकादशी तिथि समाप्त: 29 मार्च 2026, सुबह 07:46 बजे तक
- एकादशी का व्रत हमेशा उदय तिथि में रखा जाता है. इसलिए कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा.
- व्रत पारण का समय: 30 मार्च 2026, सुबह 06:14 से 07:09 के बीच
कामदा एकादशी पूजा विधि (Puja Vidhi)
- एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है.
- पूजा स्थल पर भगवान के सामने बैठकर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें.
- एक लकड़ी की चौकी लें. उस पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं. इसके बाद उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें.
- भगवान को पीले फूल, अक्षत, रोली, चंदन, फल और तुलसी दल अर्पित करें.
- इसके बाद धूप, बत्ती और अगबत्ती जलाएं. साथ ही घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु के सामने रखें.
- विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें.
- फिर कामदा एकादशी की व्रत कथा और चालीसा का पाठ करें.
- अंत में आरती करें और पूजा पूर्ण करें.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










