पश्चिम बंगाल के डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर हटाये गये, सिद्ध नाथ गुप्ता को मिला DGP का प्रभार

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के 24 घंटे के अंदर ही सभी प्रमुख प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारियों को हटा दिया गया है.

विज्ञापन

Bengal Election 2026: कोलकाता. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाने के करीब 12 घंटे बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक को भी पद से हटा दिया है. जारी अधिसूचना के अनुसार सिद्ध नाथ गुप्ता (आईपीएस -1992) को पश्चिम बंगाल सरकार में महानिदेशक एवं सूचना एवं पुलिस प्रमुख (प्रभारी) के पद पर तैनात किया गया. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

सभी बड़े पदों पर बैठे अधिकारी बदले गये

आधी रात को जब मुख्य सचिव और गृह सचिव के पद परिवर्तन की अधिसूचना जारी हुई, तो यह एक पूर्व संकेत था. मुख्य सचिव और गृह सचिव के बाद अब डीजीपी और सीपी में भी बदलाव हो गया है.आयोग की ओर से मुख्य सचिव को एक पत्र भेजा गया है. इसमें उल्लेख किया गया है कि राज्य प्रशासन की समीक्षा की गई है, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है. आयोग ने फैसला किया कि पिजुस पांडे महानिदेशक के पद पर नहीं रह सकेंगे. सुप्रतिप सरकार कोलकाता पुलिस आयुक्त के पद पर नहीं रह सकेंगे. दो महत्वपूर्ण बदलाव. इसके साथ हीअजय रानाडे नए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अजय कुमार नंद होंगे नये पुलिस कमिश्नर

चुनाव आयोग ने इसके साथ राज्य के कुछ और पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. अजय कुमार नंद (आईपीएस -1996) को कोलकाता पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया. नटराजन रमेश बाबू (आईपीएस -1991) को सुधार सेवा विभाग के महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया. वहीं अजय मुकुंद रानाडे (आईपीएस -1995) को अतिरिक्त महानिदेशक एवं सूचना एवं पुलिस प्रमुख (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया.

Also Read: बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, चुनाव आयोग का देर रात फैसला

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola