Isl North East united defeated jfc by 2-1: जेएफसी की मिली सीजन की पहली हार, नॉर्थईस्ट की टीम जीती

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

Huidrom Thoi Singh of North East United FC during match 33 of the Indian Super League, played between North East United FC and Jamshedpur FC at the Indira Gandhi Athletic Stadium in Guwahati on 15th March 2026 Photo: Surajit Sharma / Focus Sports / ISL

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की टीम ने रविवार को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेले गये आइएसएल के एक मैच में जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की टीम ने रविवार को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेले गये आइएसएल के एक मैच में जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया. सीजन का पहला हार झेलने वाली जमशेदपुर की टीम 5 मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है. वहीं, नॉर्थईस्ट की टीम तीन अंक अर्जित करते हुए अंक तालिका में दसवें से सातवें स्थान पर पहुंच गयी है. नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के एंडी रोड्रिगेज (दो गोल) को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पहले हाफ में दोनों ही टीमें बिना किसी गोल के बराबरी पर रहीं. दूसरे हाफ में नॉर्थईस्ट ने जेएफसी पर ताबड़तोड़ हमले किये. 53वें मिनट में एंडी रोड्रिगेज ने एक फ्री-किक के जरिये गोल करते हुए नॉर्थईस्ट को मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिला दी. 66वें मिनट में जेएफसी को पेनाल्टी (जब, सेंटर बैक दिनेश सिंह ने वॉउली को बॉक्स के अंदर गिरा दिया) मिला. इसका फायदा उठाते हुए मेसी बाउली ने शानदार गोल करते हुए जेएफसी को मुकाबले में 1-1 गोल की बराबरी दिला दी. 69वें मिनट में एंडी रोड्रिगेज ने अपना और अपनी टीम के लिए दूसरा गोल करते हुए नॉर्थईस्ट की जीत 2-1 से सुनिश्चित कर दी.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola