Jsca a division cricket league : लोयोला ब्लूज की टीम ने एमसीसी को छह विकेट से हराया
Published by :NESAR AHAMAD
Published at :15 Mar 2026 8:02 PM (IST)
विज्ञापन

लोयोला ब्लूज की टीम ने रविवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में मॉर्डन क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. लोयोला ब्लूज की टीम ने रविवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में मॉर्डन क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया. मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में दस विकेट पर 150 रन बनाए. रितेश पटेल ने 41 व गौरव कुमार 39 रनों की पारी खेली. लोयोला ब्लूज की ओर से मयंक सोलंकी व गौतम कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में लोयोला ब्लूज की टीम 39.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. प्रिंस मिश्रा ने 35 रनों की पारी खेली. एमसीसी के रितेश पटेल ने दो विकेट लिये. प्रिंस मिश्रा प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










