Jamshedpur News : डीसी ने किया इवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, बोले- सुरक्षा में चूक न हो
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राजीव रंजन ने गुरुवार को कीताडीह (जमशेदपुर प्रखंड) स्थित इवीएम वेयरहाउस का सघन निरीक्षण किया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राजीव रंजन ने गुरुवार को कीताडीह (जमशेदपुर प्रखंड) स्थित इवीएम वेयरहाउस का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की. उपायुक्त ने स्पष्ट लहजे में कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.सीसीटीवी और लॉग बुक की होगी सख्त मॉनिटरिंग
निरीक्षण के दौरान डीसी ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची और अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिकॉर्डिंग का समयबद्ध बैकअप सुरक्षित रखा जाये. उन्होंने दैनिक निरीक्षण रजिस्टर और लॉग बुक को पूरी तरह पारदर्शी और अपडेट रखने का निर्देश दिया. वेयरहाउस के भीतर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा.राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा
प्रक्रिया की पारदर्शिता को बनाये रखने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की गयी. उन्हें वेयरहाउस की सुरक्षा और मशीनों के रख-रखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. डीसी ने सुरक्षा व्यवस्था के नियमित ऑडिट और रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर बल दिया, ताकि निर्वाचन आयोग के मानकों का अक्षरशः अनुपालन हो सके. निरीक्षण के दौरान डीसी के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










