Jamshedpur news : चेसिस ठेकेदार और दुकानदार हत्याकांड का आरोपी अब भी फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 8:31 PM
टेल्को में चेसिस ठेकेदार की गोली मार कर हत्या और राहरगोड़ा के अजीत सिंह पर फायरिंग के मामले का मुख्य आरोपी बिट्टू कामत और परसुडीह के राशन दुकानदार अभिषेक हेंब्रम की हत्या मामले में फरार आरोपी रौशन हेंब्रम भी फरार है.
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टेल्को में चेसिस ठेकेदार की गोली मार कर हत्या और राहरगोड़ा के अजीत सिंह पर फायरिंग के मामले का मुख्य आरोपी बिट्टू कामत और परसुडीह के राशन दुकानदार अभिषेक हेंब्रम की हत्या मामले में फरार आरोपी रौशन हेंब्रम भी फरार है. तीनों कांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. वहीं फरार आरोपी बिट्टू कामत बिरसानगर के चेसिस ठेकेदार संदीप पासवान से फोन कर रंगदारी की मांग कर रहा है. बिट्टू कामत के रंगदारी की मांग करने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस की टेक्निकल टीम और भी सक्रिय होकर काम में जुट गयी है. पुलिस सूत्रों की माने तो परसुडीह हत्याकांड और टेल्को हत्याकांड के मामले में अलग अलग टीम काम कर रही है. सूत्रों की माने तो बिट्टू कामत के बारे में पुलिस को कुछ जानकारी हासिल हुई है. पुलिस की टीम कुछ करीबियों को भी पकड़ कर पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










