टाटा पावर के खिलाफ 28 को गेट मीटिंग, शहर भर में लगेंगे विरोध के पोस्टर

Published by : ASHOK JHA Updated At : 17 Jan 2026 9:22 PM

विज्ञापन

टाटा पावर की ठेका कंपनी आरके इरेक्टर के कथित शोषणकारी रवैये के खिलाफ मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है.

विज्ञापन

एटक के राज्य महासचिव होंगे शामिल, ट्रांसफर के खिलाफ एटक ने फूंका आंदोलन का बिगुल

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा पावर की ठेका कंपनी आरके इरेक्टर के कथित शोषणकारी रवैये के खिलाफ मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है. शनिवार को टेल्को स्थित हुडको पार्क में टाटा पावर मजदूर यूनियन की बैठक एटक के राज्य सचिव सह यूनियन के उपाध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मजदूरों की मांगों के समर्थन में 28 जनवरी को टाटा पावर के मुख्य गेट पर विशाल गेट मीटिंग” की जायेगी. सभा में एटक के राज्य महासचिव कॉमरेड अशोक यादव विशेष रूप से शामिल होंगे. यूनियन ने चेतावनी दी है कि जब तक पवन कुमार और संजीव प्रसाद का पावर हाउस-7 (साकची) में किया गया ट्रांसफर रद्द नहीं होता है, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.

प्रबंधन के खिलाफ माह के अंत तक शहर के प्रमुख चौराहों और क्षेत्रों में 1000 पोस्टर चिपकाये जायेंगे. इसके जरिये ठेका प्रबंधन के मनमानी रवैये को जनता के सामने लाया जायेगा.

19 जनवरी को डीएलसी के समक्ष रखा जायेगा पक्ष

यूनियन सदस्यों ने कहा कि टाटा पावर प्रबंधन द्वारा दाखिल किये गये जवाब के प्रतिउत्तर में 19 जनवरी को यूनियन अपना आधिकारिक पक्ष मजबूती से रखेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK JHA

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola