कदमा : कार ने 3 बच्चों को कुचला, गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM
जमशेदपुर: कदमा फार्म एरिया स्थित रोड नंबर चार के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आने से पवन मुखी (9), मोहित मुखी (5) और उसकी बहन होलिका मुखी (7) जख्मी हो गये. धक्का मारने के बाद कार सवार मौके से कार लेकर फरार हो गया. सभी घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आया […]
घटना के बाद घायलों के परिजन कदमा थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया. परिजनों के मुताबिक जहां घटना हुई, वहां कुछ दूरी पर पैंथर सिक्यूरिटी के गार्ड खड़े थे, लेकिन गार्ड ने किसी तरह का एक्शन नहीं लिया और न ही मदद की. घटना बुधवार की शाम करीब 6 बजे की है. घटना के संबंध में कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है.
घटना के बारे में घायल के भाई विजय मुखी ने बताया कि तीनों घायल भाई बहन है. तीनों घर के पास गुंडी उठाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक से लाल रंग की एक कार आयी और तीनों बच्चों को धक्का मारते हुए मौके से फरार हो गयी. आस पास के लोगाें ने तीनों बच्चों को उठा कर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गये. तीनों बच्चों की स्थिति ठीक है. सभी को चेहरे और हाथ में चोट लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










