आरपीएफ की पीएनएम बैठक, बैरकों की सुधरेगी दशा आरपीएफ को मिलेगी नयी बाइक, बकाया टीए मार्च तक

चक्रधरपुर: रेल मंडल के डीआरएम सभागार में बुधवार को अखिल भारतीय आरपीएफ एसोसिएशन चक्रधरपुर रेल मंडल की स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार हेंब्रम ने की. इस दौरान एसोसिएशन द्वारा आरपीएफ की विभिन्न समस्याओं व को रखा गया. वहीं आरपीएफ के आयुक्त रफीक अहमद अंसारी ने […]
वहीं चक्रधरपुर, टाटा, झारसुगुड़ा और राउरकेला स्टेशन के सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष को वातानुकूलित किया जायेगा. इस दौरान एसोसिएशन के सचिव आरपी सिंह ने कहा कि चाईबासा-डांगुवापोसी के बीच के सभी छोटे स्टेशनों पर आरपीएफ के लिए रहने की व्यवस्था की जायेगी. इसकी मॉनीटरिंग सीनियर डीएससी करेंगे. वहीं आरपीएफ का बकाया टीए का भुगतान मार्च तक पूरा कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन ने सभी मांगों को मानते हुए नियमित वार्ता के लिए सहमति बनी. मौके पर सीनियर डीइएन को-ऑडिनेशन अमित कंचन, सीएमएस डॉ आरके पाणि, सीनियर डीएफएम बिजय नाथ एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एबी यादव व सचिव आरपी सिंह व 20 सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




