Jamshedpur News : सोनारी का 55 वर्षीय व्यक्ति 3 अक्तूबर से लापता

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 Oct 2025 1:01 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : सोनारी सकताहा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय दीपक दास साहू 3 अक्तूबर से अपने घर से लापता हैं. परिजनों ने अपने स्तर से काफी उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस से की ढूंढने की अपील

Jamshedpur News :

सोनारी सकताहा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय दीपक दास साहू 3 अक्तूबर से अपने घर से लापता हैं. परिजनों ने अपने स्तर से काफी उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इस मामले को लेकर बेटी ऋतिका साहू ने सोनारी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है.

जिसमें बताया कि 3 अक्तूबर की सुबह 6 बजे उनके पिता घर से बिना बताये ही निकल गये और फिर नहीं लौटे. दीपक कुमार साहू की उम्र 55 साल है और उनका रंग सांवला है. वे 5 फीट 2 इंच के हैं और उनको हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा आती है. उनका बाल आधा पका है और वे पैंट, सफेद शर्ट, नीले रंग की चप्पल पहनकर घर से निकले हैं. बेटी ऋतिका साहू ने पुलिस से उन्हें ढूंढने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola