मानगो में तीन किलो प्लास्टिक जब्त, निगम ने वसूला 3 हजार जुर्माना

Published by : ASHOK JHA Updated At : 30 May 2025 11:57 PM

विज्ञापन

मानगो नगर निगम की टीम ने प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला 3 किलो प्लास्टिक जब्त किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर . मानगो नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला कर तीन किलो प्लास्टिक जब्त किया. इस दौरान नगर निगम की टीम ने 3 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला. नगर निगम के प्रभारी उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर प्लास्टिक के खिलाफ नेशनल हाइवे 33 के दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान में नोडल पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी, पुलिस जवान आदि उपस्थित थे. अभियान के दौरान 45 दुकानों की जांच की गयी. अभियान के दौरान दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी गयी. इस दौरान पथ विक्रेताओं को ट्रेड लाइसेंस लेने की अपील की गयी. उप नगर आयुक्त ने कहा कि यदि किसी भी दुकान में या पथ विक्रेताओं के पास प्लास्टिक पाया जाता है तो वेंडर लाइसेंस एवं ट्रेड लाइसेंस रद्द किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK JHA

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola