जमशेदपुर में 7 अगस्त को आजसू युवा सम्मेलन, 8 को निर्मल महतो शहादत दिवस पर उमड़ेगा जनसैलाब

समिति की बैठक में माैजूद सदस्य | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर में 7 अगस्त को आजसू का युवा सम्मेलन और 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस मनाया जाएगा. सुदेश महतो कार्यक्रम में शामिल होंगे.
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक रविवार को निर्मल गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें अगले माह 7 अगस्त को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन और 8 अगस्त को अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर कदमा गणेश पूजा मैदान में विशाल सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और केंद्रीय नेतृत्व विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. इस दौरान संगठन विस्तार, राज्य के ज्वलंत मुद्दों और जनआंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जायेगी. साथ ही कई युवा आजसू परिवार में शामिल होंगे. प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि झारखंड आज रोजगार और पहचान के संकट से जूझ रहा है.
यह सम्मेलन झारखंड के स्वाभिमान और बदलाव का उद्घोष होगा. केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि आजसू निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए संघर्षरत है. बैठक में रामचंद्र साहिश, कन्हैया सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, डोमेन टुडू, संजय मालाकार, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, विमल मौर्या, प्रकाश विश्वकर्मा, विकास महतो, मंटू शुक्ला, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, सौरभ राहुल सिंह, उपेंद्र सिंह, निरंजन महतो, मंगल टुडू, रामदेव हेंब्रम, राजेश चौधरी, चंदन सिंह, नीरज सिंह, मो जमाल ,मंगल महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अशोक झा
अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










