गांव में ही बेहतर इलाज पा सकेंगे ग्रामीण : मंगल कालिंदी

Updated:
विज्ञापन
विधायक व अन्य ने पंचायत भवन व उपस्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया | Prabhat Khabar Network

विधायक व अन्य ने पंचायत भवन व उपस्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के हितकू गांव में विधायक मंगल कालिंदी ने पंचायत भवन और उपस्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया. अब ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हितकू गांव में रविवार को पंचायत भवन और उपस्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंचायत भवन बनने से लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. पंचायत भवन में ही सारे काम होंगे. इससे गांव के लोगों को काफी सहूलियत होगी.

वहीं उपस्वास्थ्य केंद्र बनने से ग्रामीण अपने गांव में ही बेहतर इलाज पा सकेंगे. इस अवसर पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सीओ मनोज कुमार, बीडीओ सुमित प्रकाश, पलटन मुर्मू, ग्राम प्रधान शंकर हेंब्रम, रहीम हेंब्रम, दामोदर सिंह, गोपाल सिंह सरदार, छुटाई हांसदा, उत्तम रजक, सोनाराम टुडू, जगन दास, हेमू दास, मंटू महतो समेत अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola