गड्ढों में तब्दील हुई कीताडीह की मुख्य सड़क, लोगों ने की मरम्मत की मांग

Updated:
विज्ञापन
कीताडीह की मुख्य सड़क बनी गड्ढों का जाल, राहगीरों का चलना हुआ दुश्वार | Prabhat Khabar Network

कीताडीह की मुख्य सड़क बनी गड्ढों का जाल| Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के कीताडीह में मुख्य सड़क जर्जर होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. जलजमाव और बड़े गड्ढों के कारण यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

कीताडीह क्षेत्र की मुख्य सड़क की हालत लगातार बदतर होती जा रही है. रेलवे रनिंग रूम होते हुए आरपीएफ बैरक तक जाने वाली यह सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. बारिश के कारण इन गड्ढों में जलजमाव होने से आवागमन काफी जोखिम भरा हो गया है.

यह सड़क प्रतिदिन हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है. रेलवे कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को इससे सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है. जल जमाव के कारण राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे हर समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

लोगों ने जताई बड़े हादसे की आशंका

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया है. बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक नारकीय हो गयी है. क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं पथ निर्माण विभाग से अविलंब सड़क की मरम्मत, गड्ढों की भराई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाये गये, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है.


विज्ञापन
Sanjeev Bhardwaj

लेखक के बारे में

By Sanjeev Bhardwaj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola