आजसू के मिलन समारोह में युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर में आजसू पार्टी के मिलन समारोह में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली. पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के बढ़ते जनाधार का संकेत बताया है.
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
आजसू पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत रविवार को मानगो स्थित कुंवर बस्ती में यूथ मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मानगो मंडल अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने की.
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह और केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं. इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का जुड़ना पूर्वी सिंहभूम में पार्टी के बढ़ते जनाधार का स्पष्ट संकेत है.
कार्यक्रम में निर्भय पांडेय, रोहित तिवारी, नितेश तिवारी, राहुल गुप्ता, आस्तिक, सूरज, अंकित, पिंटू, पवन, शुभम् गुप्ता समेत सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, मंटू शुक्ला, विकास महतो आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए