शहर के कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Aug 2024 9:16 PM
शहर के कारोबारी से 25-25 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
देवघर व बिहार के मुंगेर जिले से तीनों की हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार शुभम सिंह का रहा है आपराधिक इतिहास – इस कांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पूर्व में कर चुकी है गिरफ्तार वरीय संवाददाता, देवघर/जमशेदपुर शहर के एक कार शोरूम संचालक, छगनलाल ज्वेलर्स व नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के मैनेजर से रंगदारी मांगने और कार शोरूम पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी देवघर व बिहार के मुंगेर के संग्रामपुर के गांव में छापेमारी कर की गयी है. तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस जमशेदपुर पहुंच गयी है. पकड़े जाने वालों में जसीडीह के गिधनी निवासी अमन सिंह राजपूत, बिहार के संग्रामपुर निवासी अभिषेक सिंह व शुभम सिंह शामिल है. हालांकि उलीडीह पुलिस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. इस कांड में शामिल तीन अन्य आरोपी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है. बीते 24 अगस्त को बिष्टुपुर मेन रोड स्थित मारुति सुजूकी शोरूम पर फायरिंग मामले में पुलिस ने प्रभाष सिंह उर्फ नुनू सिंह, आलोक कुमार शर्मा और कोलकाता निवासी वीर सिंह को गिरफ्तार किया था. तीनों से मिले इनपुट के आधार पर जमशेदपुर पुलिस ने देवघर व संग्रामपुर में छापेमारी कर अमन, अभिषेक और शुभम को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि शुभम कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसपर शंभूगंज थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










