ePaper

रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह के दिन जेपीपी ने बंद का आह्वान किया

Updated at : 26 Dec 2014 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह के दिन जेपीपी ने बंद का आह्वान किया

जमशेदपुर: झारखंड में गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री के चुनाव को भाजपा का आदिवासी विरोधी रुख बताते हुए झारखंड पीपुल्स पार्टी (जेपीपी) ने आज घोषणा की है कि वह रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह के दिन राज्यव्यापी बंद रखेगी. जेपीपी अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने आज यहां कहा, ‘‘गैर-आदिवासी रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह, संभवत: 29 […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: झारखंड में गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री के चुनाव को भाजपा का आदिवासी विरोधी रुख बताते हुए झारखंड पीपुल्स पार्टी (जेपीपी) ने आज घोषणा की है कि वह रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह के दिन राज्यव्यापी बंद रखेगी.

जेपीपी अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने आज यहां कहा, ‘‘गैर-आदिवासी रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह, संभवत: 29 दिसंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया जाएगा.’’ बेसरा ने कहा कि पृथक झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर को आदिवासी शहीद बिरसा-मुंडा के जन्मदिवस के दिन किया गया ताकि आदिवासी समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा किया जाए.

लेकिन भाजपा ने वर्ष 2000 में राज्य के गठन के बाद पहली बार किसी गैर-आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर समुदाय का अपमान किया है.उन्होंने कहा,आदिवासी भाजपा के इस रुख को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने सभी आदिवासी, राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संगठनों. झामुमो और जेपीएम-पी सहित सभी से बंद में सक्रिय भागीदारी का अनुरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola