Aurangabad News: सुही गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों और दर्शकों में दिखा उत्साह

Aurangabad News: सुही गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट ने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने के साथ-साथ युवाओं में उत्साह और खेल भावना का संचार किया. वेपर लाइट की रोशनी में खेले जा रहे मुकाबलों ने गांव के लोगों को मनोरंजन और आपसी भाईचारे का अनोखा अवसर दिया.
Aurangabad News: सुही गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट ने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने के साथ-साथ युवाओं में उत्साह और खेल भावना का संचार किया. वेपर लाइट की रोशनी में खेले जा रहे मुकाबलों ने गांव के लोगों को मनोरंजन और आपसी भाईचारे का अनोखा अवसर दिया.
Aurangabad News: (विश्वनाथ पांडेय) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत सुही गांव के खेल मैदान में मंगलवार की रात नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया. वेपर लाइट की दूधिया रोशनी में खेले जा रहे मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। रात होते ही मैदान तालियों और खिलाड़ियों के उत्साह से गूंज उठा.
जनप्रतिनिधियों ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया मंजीत यादव, पूर्व मुखिया रामता प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य गोपाल सिंह, सरपंच अभिमन्यु मेहता, वार्ड सदस्य विनय सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी उमेश यादव एवं मणिभूषण मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया.
बतसपुर ने पहले बल्लेबाजी कर बनाया 39 रन
उद्घाटन मुकाबला बतसपुर और ओरडीह टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बतसपुर की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 39 रन बनाए. इसके बाद ओरडीह की टीम लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी। मैच के दौरान चौके-छक्कों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं.
“खेल युवाओं को देता है नई दिशा”
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है.
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को गलत रास्तों से दूर रखकर उनमें आत्मविश्वास पैदा करता है. गांवों में आयोजित ऐसे टूर्नामेंट प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कई खिलाड़ी ग्रामीण स्तर से निकलकर जिला और राज्य स्तर तक अपनी पहचान बना चुके हैं.
खेल भावना ही सबसे बड़ी जीत
वक्ताओं ने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है. खेल में किसी की हार नहीं होती, बल्कि विजेता और उपविजेता दोनों खेल भावना के प्रतीक होते हैं. सबसे बड़ी जीत आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द की होती है.
उन्होंने आम नागरिकों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों से खेल और खिलाड़ियों का सम्मान करने तथा प्रतियोगिता को शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में सफल बनाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










