Jamshedpur News : सरजामदा : नशे में युवक ने नाबालिग पर रॉड से किया हमला, हंगामा

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 20 May 2026 1:26 AM

विज्ञापन

परसुडीह थाना अंतर्गत पुरानी सरजामदा के शीतला नगर में मंगलवार की देर शाम हरि कीर्तन के समापन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना अंतर्गत पुरानी सरजामदा के शीतला नगर में मंगलवार की देर शाम हरि कीर्तन के समापन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया. नशे की हालत में एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया. नाबालिग पर रॉड से हमला कर दिया. घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये.

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हमलावर को लोगों ने पुलिस को पकड़ कर सौंपा था. लेकिन पुलिस ने रास्ते में उसे छोड़ दिया. पुलिस हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. इधर, पुलिस के अनुसार हमलावर फिलहाल नहीं पकड़ाया है. भीड़ में ही कुछ लोगों ने उसे भगा दिया. मामले में अब तक लिखित शिकायत नहीं की गयी है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola