Jamshedpur News : जिले की 1200 थोक व खुदरा दवा दुकानें आज रहेंगी बंद, आपात स्थिति में यहां मिलेगी दवाएं
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 20 May 2026 1:32 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से 20 मई को बुलाये गये बंद के दौरान जिले की लगभग 1200 थोक एवं खुदरा दवा दुकानें बंद रहेंगी.
विज्ञापन
जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से आज किया गया बंद का ऐलान
प्रशासन ने नर्सिंग होम में संचालित दवा दुकानें व अपोलो फार्मेसी खुले रहने का दिया निर्देश
Jamshedpur News :
झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से 20 मई को बुलाये गये बंद के दौरान जिले की लगभग 1200 थोक एवं खुदरा दवा दुकानें बंद रहेंगी. एसोसिएशन के जमशेदपुर ब्रांच के अध्यक्ष पंकज छाबरा ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की ओर से पूरे देश में बंद का आह्वान किया है. झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने बंद का समर्थन किया है. मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक बंद प्रभावी रहेगा.इधर, जिला प्रशासन ने आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बंदी के दौरान जिले के सभी नर्सिंग होम में संचालित दवा दुकानें और अपोलो फार्मेसी खुले रहने का निर्देश दिया है. इसके अलावा अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित करीब 59 मेडिकल स्टोर्स भी आम दिनों की तरह खुले रहेंगे.
आपात स्थिति में इन आठ दवा दुकानों से करें संपर्क
प्रशासन ने आम जनता की सहूलियत के लिए जिले की आठ प्रमुख दवा दुकानों की सूची और उनके मोबाइल नंबर जारी किए हैं. आपातकालीन स्थिति में लोग इन नंबरों पर संपर्क कर दवाएं ले सकते हैं. क्षेत्र—दवा दुकान– मोबाइल नंबर
बिष्टुपुर–जयगुरु मेडिकल–9835303134साकची–लाइफ लाइन नर्सिंग होम–9709417399मानगो–गुरुनानक नर्सिंग होम–9006900966जुगसलाई–ओरिएंट डिस्ट्रीब्यूटर–9470198296परसुडीह–आशुतोष मेडिकल–7488038564
कदमा– न्यू रिलीफ मेडिकल–7979846627हाता– नीलू मेडिकल हॉल–8609130023घाटशिला–शुभम मेडिकल–9835378358कोट…
बंद के दौरान आवश्यक चिकित्सा सेवाओं में कोई बाधा न आए, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. आम नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रशासन द्वारा जारी दवा दुकानों की सूची और नर्सिंग होम से संपर्क कर सकते हैं.राजीव रंजन, उपायुक्तB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










