Jamshedpur News : करनडीह फाटक के पास नाली जाम, रेल लाइन धंसने का खतरा
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 20 May 2026 1:29 AM
विज्ञापन
करनडीह रेलवे फाटक से सुंदरनगर और एसएस हाइस्कूल जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे बनी नाली में बड़े पैमाने पर मिट्टी भर गयी है. इससे जल निकासी बाधित है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
करनडीह रेलवे फाटक से सुंदरनगर और एसएस हाइस्कूल जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे बनी नाली में बड़े पैमाने पर मिट्टी भर गयी है. इससे जल निकासी बाधित है. पानी रेलवे ट्रैक की तरफ फैल रहा है. पानी के तेज बहाव से रेलवे लाइन के नीचे की मिट्टी कटने और ट्रैक धंसने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है. इस मामले में सहायक मंडल अभियंता साउथ इस्टर्न रेलवे, टाटानगर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गयी है. रेल अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. ज्ञापन सौंपनेवालों में सुदिप्तो डे राणा, ईश्वर सोरेन, मोना चंद्र, सोमनाथ मुखर्जी व अन्य थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










