Jamshedpur News : ट्रिपल मर्डर : रविंद्र सिंह के बैंक खाताें को खंगालने में जुटी पुलिस
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 20 May 2026 1:37 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
सिदगोड़ा के एग्रिको क्वार्टर में ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने अब मुख्य आरोपी रविंद्र प्रसाद सिंह से सच उगलवाने के लिए हर हथकंडा अपनाने की तैयारी शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सिदगोड़ा के एग्रिको क्वार्टर में ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने अब मुख्य आरोपी रविंद्र प्रसाद सिंह से सच उगलवाने के लिए हर हथकंडा अपनाने की तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को केस के अनुसंधानकर्ता ने रविंद्र सिंह के बैंक खाताें के बारे में जानकारी प्राप्त की. पुलिस ने रविंद्र सिंह के मुख्य बैंक खाता के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसमें जमा रकम के बारे में जानकारी ली है. रविंद्र का और किन-किन बैंकों में खाता है, उसके बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी. इसके अलावा पुलिस इनवेस्ट की गयी रकम के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है. वहीं, घाघीडीह जेल प्रबंधन ने आरोपी के लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए कोर्ट से आदेश की काॅपी भी प्राप्त कर ली है. अब पुलिस आगे की कार्रवाई जल्द ही शुरू करने वाली है. गौरतलब है कि एग्रिको क्वार्टर में रविंद्र प्रसाद सिंह ने गत सोमवार को पत्नी, गर्भवती बेटी और जवान बेटे की कुल्हाड़ी और हथौड़े से वार की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसने खुद ही 112 नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी दी थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










