JR NTR Birthday Special: 'RRR' से लेकर Baadshah तक, इन फिल्मों में दिखा जूनियर एनटीआर का धांसू अंदाज

Published by : Anushka Singh Updated At : 20 May 2026 6:06 AM

विज्ञापन

जूनियर एनटिआर बर्थडे स्पेशल, फोटो -इंस्टाग्राम

JR NTR Birthday Special: साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में, जिन्होंने उन्हें दुनियाभर में मशहूर बना दिया.

विज्ञापन

JR NTR Birthday Special: ‘आरआरआर’ स्टार और करोड़ों दिलों की धड़कन जूनियर एनटीआर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. दो दशक से भी ज्यादा लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर टॉप एक्टर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. देशभर में उनके करोड़ों फैंस हैं, जो न सिर्फ उनकी कमाल की एक्टिंग बल्कि उनके डांस, एक्शन और शानदार अंदाज के दीवाने हैं. आज उनके इस खास दिन पर आइए नजर डालते हैं उनकी कुछ ऐसी चुनिंदा फिल्मों पर जिन्हें हर सिनेमा प्रेमी को जरूर देखना चाहिए.

नन्नाकु प्रेमाथो

नन्नाकु प्रेमाथो फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी, जो जूनियर एनटीआर के करियर की 25वीं फिल्म थी. फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और जगपति बाबू भी नजर आए थे. इस फिल्म की कहानी अभिराम (एनटीआर) नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता के साथ धोखा करने वाले एक अमीर आदमी से बदला लेने की ठान लेता है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी.

जनता गैराज

इस फिल्म में साउथ सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार्स जूनियर एनटीआर और मोहनलाल एक साथ नजर आए थे. कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी आनंद नाम के एक पर्यावरण कार्यकर्ता के बारे में है, जो एक सेमिनार के सिलसिले में हैदराबाद आता है. वहां उसकी मुलाकात सत्यम (मोहनलाल) नाम के एक मैकेनिक से होती है, जो पर्दे के पीछे एक अलग नेटवर्क चलाता है. इस मुलाकात के बाद आनंद की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है.

बादशाह

साल 2013 में आई यह फिल्म एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का एक बेहतरीन पैकेज है. फिल्म में जूनियर एनटीआर ने रामा राव नाम के एक ऐसे युवक का रोल निभाया है, जो पुलिस में भर्ती नहीं हो पाता है. लेकिन जब उसका भाई एक बड़े गैंगस्टर का शिकार बनता है, तो वह ‘बादशाह’ नाम की नई पहचान के साथ अपराधियों की दुनिया में घुसकर न्याय की लड़ाई लड़ता है. यह फिल्म टिकट खिड़की पर बेहद सफल रही थी.

यमडोंगा

यह फिल्म जूनियर एनटीआर और मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की पहली एकसाथ की गई फिल्म थी. इस फिल्म में एनटीआर ने राजा नाम के एक अनाथ चोर का किरदार निभाया था, जो एक अमीर लड़की के किडनैपिंग के मामले में मारा जाता है. इसके बाद वह यमलोक पहुंच जाता है और अपनी जिंदगी वापस पाने के लिए खुद यमराज से टक्कर ले लेता है. इस फंतासी-एक्शन फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.

आरआरआर

जूनियर एनटीआर के करियर को वर्ल्ड वाइड पर ले जाने वाली सबसे बड़ी फिल्म ‘आरआरआर’ ही है. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनिया के सबसे बड़े मंच ऑस्कर तक अपनी गूंज पहुंचाई, जहां इसके ‘नाटू नाटू’ गाने पर राम चरण और जूनियर एनटीआर के डांस स्टेप्स को परफॉर्म किया गया था. यह फिल्म ब्रिटिश दौर की कहानी दिखाती है, जिसमें जूनियर एनटीआर ने एक आदिवासी नायक ‘कोमाराम भीम’ का दमदार किरदार निभाया है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के दर्द के बीच दिखेगी अनोखी प्रेम कहानी

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola