रिकॉर्ड कीपिंग की लचर व्यवस्था से असंतुष्ट हुई एन- क्वास की टीम

Updated at : 30 Jan 2020 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
रिकॉर्ड कीपिंग की लचर व्यवस्था से असंतुष्ट हुई एन- क्वास की टीम

केंद्रीय स्वास्थ्य मुख्यालय की ओर से एन-क्वास की दो सदस्यीय टीम ने किया खासमहल स्थित सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण जमशेदपुर : केंद्रीय स्वास्थ्य मुख्यालय, नयी दिल्ली की ओर से बुधवार को लगातार दूसरे दिन नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (एन-क्वास) की दो सदस्यीय टीम ने खासमहल स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. टीम में गुजरात […]

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मुख्यालय की ओर से एन-क्वास की दो सदस्यीय टीम ने किया खासमहल स्थित सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

जमशेदपुर : केंद्रीय स्वास्थ्य मुख्यालय, नयी दिल्ली की ओर से बुधवार को लगातार दूसरे दिन नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (एन-क्वास) की दो सदस्यीय टीम ने खासमहल स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. टीम में गुजरात के डॉ बीएन व्यास और पंजाब के रेडिएशन प्रोटेक्शन ऑफिसर संजीव कुमार बतौर एनक्वास एंटरनल एसेशर शामिल थे.

टीम ने अस्पताल में मरीजों की रिकॉर्ड कीपिंग की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कई दिशा-निर्देश दिये. मंगलवार शाम को भी टीम ने सदर अस्पताल के कुछ विभागों का निरीक्षण किया था. वहीं बुधवार को डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ बैठक की.

इसके बाद टीम ने विभिन्न विभागों से संबंधित रिकॉर्ड्स व दस्तावेजों की जांच की. जांच में पाया कि अस्पताल में कई विभागों में मरीजों के रजिस्टर अपडेट नहीं हैं. इस पर टीम ने कहा कि मरीजों के रिकॉर्ड्स अपडेट होना बेहद जरूरी है. टीम की आपत्ति के बाद देर शाम तक सभी मरीजों के रिकॉर्ड अपडेट किये गये. वहीं बैठक के उपरांत टीम ने प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), ओपीडी और फार्मेसी का निरीक्षण किया.

प्रसव कक्ष में निरीक्षण के दौरान टीम ने स्टेरेलाइजेशन (टीकाकरण) को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिये. वहीं ओपीडी फार्मेसी में दवाओं के कम स्टॉक पर भी टीम ने असंतोष जताया. टीम ने बताया कि गुरुवार को भी निरीक्षण जारी रहेगा. इसके बाद टीम दिल्ली मुख्यालय लौट जायेगी और इस निरीक्षण की रिपोर्ट सौंपेगी. टीम के साथ प्रभारी सिविल सर्जन डॉ बीएन ऊषा और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ विमलेश मौजूद थे.

फैसिलिटी सस्टेनिबिलिटी की जांच के लिए निरीक्षण. ज्ञात हो कि सदर अस्पताल को चार माह पूर्व अक्तूबर 2019 में ही एनक्वास सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है. ऐसे में एनक्वास की ओर से समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है कि जिन व्यवस्था व सुविधाओं के आधार पर अस्पताल को एनक्वास सर्टिफिकेट दिया गया है, वे बरकरार हैं या नहीं. इसी उद्देश्य से एनक्वास की ओर से यह फैसिलिटी सस्टेनिबिलिटी इंस्पेक्शन किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola