मकर-टुसू का असर, पूर्वी सिंहभूम के तीन प्रखंडों के केंद्रों में धान खरीद शून्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2020 11:56 AM
-खाद्य आपूर्ति सचिव, एमडी, एनआइसी पदाधिकारी व एसएफसी के प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से जिले में धान खरीद की समीक्षा की-मिलर्स को एडवांस में चावल लेने का दिया निर्देशजमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मकर-टुसू का असर दिखना शुरू हो गया है. पूर्वी सिंहभूम के तीन प्रखंडों (धालभूमगढ़, बोड़ाम व चाकुलिया) के केंद्रों में धान […]
-खाद्य आपूर्ति सचिव, एमडी, एनआइसी पदाधिकारी व एसएफसी के प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से जिले में धान खरीद की समीक्षा की
-मिलर्स को एडवांस में चावल लेने का दिया निर्देश
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मकर-टुसू का असर दिखना शुरू हो गया है. पूर्वी सिंहभूम के तीन प्रखंडों (धालभूमगढ़, बोड़ाम व चाकुलिया) के केंद्रों में धान खरीद शून्य हुई. वहीं जिले के कुल 12 केंद्रों में मंगलवार तक छह हजार क्विंटल धान की खरीदारी करने की रिपोर्ट है. यह रिपोर्ट मंगलवार को धान खरीद को लेकर हुए वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम से समीक्षा के दौरान जिले की अोर से जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार ने दी. यह समीक्षा खाद्य आपूर्ति सचिव डॉ अमिताभ कौशल, एमडी बीएन चौबे, एनआइसी पदाधिकारी शिवाणी कोडा, एसएफसी के प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से जिले में धान खरीद की समीक्षा कर रहे थे. समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने चाकुलिया के रूसकुडी व मटुरखान केंद्र में सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण धान खरीद का आकड़ा अपलोड नहीं होने के अलावा कई दिनों से बंद इ-तराजू के काम नहीं करने, खासकर कांटा, बैटरी आदि खराब होने व सॉफ्टवेयर में तकनीकी फॉल्ट से हो रही परेशानी से अवगत कराया. इस पर खाद्य आपूर्ति सचिव डॉ अमिताभ कौशल ने धान खरीद किये जा चुके किसानों को सोमवार से उनके बैंक खाता में भुगतान शुरू करने का आदेश दिया. साथ ही सॉफ्टवेयर, कांटा, बैटरी आदि को तुरंत दुरुस्त करने का संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया.
ये दिया निर्देश
1. सोमवार से खरीदे गये धान का भुगतान शुरू करें.
2. सॉफ्टवेयर, कांटा, बैटरी आदि को तुरंत दुरुस्त करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










