जमीनी स्तर पर काम करेगी अगली सरकार : शिबू सोरेन

जमशेदपुर : झारखंड में सरकार बनने दीजिए. अगली सरकार बढ़िया साबित होगी. झारखंड शहीदों की धरती है. आम लोगों ने चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत यूपीए पर भरोसा जताया है.यह सरकार झारखंडी की उम्मीद और आकांक्षाओं के अनुरूप जमीनी स्तर पर काम करेगी. ये बातें दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने कहीं. कदमा उलियान में […]
जमशेदपुर : झारखंड में सरकार बनने दीजिए. अगली सरकार बढ़िया साबित होगी. झारखंड शहीदों की धरती है. आम लोगों ने चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत यूपीए पर भरोसा जताया है.यह सरकार झारखंडी की उम्मीद और आकांक्षाओं के अनुरूप जमीनी स्तर पर काम करेगी. ये बातें दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने कहीं. कदमा उलियान में शहीद निर्मल महतो के 69वें जयंती समारोह में बुधवार को शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे शिबू सोरेन ने ‘प्रभात खबर’ से बातचीत में अपने विचार व्यक्त किये.
श्री सोरेन जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए सोनारी एरोड्राम से सीधे कदमा उलियान पहुंचे. यहां पूर्व डिप्टी सीएम स्व सुधीर महतो की पत्नी सह ईचागढ़ की नवनिर्वाचित विधायक सबिता महतो ने उनसे आशीर्वाद लिया.
दिन के बारह बजे बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के समीप निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, पोटका के विधायक संजीव सरदार, पूर्व सांसद सुमन महतो, झामुमो के केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार, झामुमो जिला सचिव लालटू महतो, राजू गिरी, प्रमोदलाल, शेख बदरुद्दीन, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयांं, झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबन कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




