कोर्ट गेट के पास से नाबालिग के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कोर्ट गेट के पास से नाबालिग का अपहरण, दो गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

कोर्ट गेट के पास से नाबालिग का अपहरण, दो गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

भुइयांडीह में दिनदहाड़े नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

भुइयांडीह व्यवहार न्यायालय के गेट नंबर-3 के पास से थार में सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े भुइयांडीह छायानगर के एक नाबालिग लड़के का पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लिया था. हालांकि पुलिस ने नाबालिग सुशांत डे को उलीडीह क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने शातिर बदमाश गोलमुरी सिंधी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी मोनी मोहंती और सोनारी ग्वाला बस्ती आदर्श नगर निवासी कृष्णा यादव उर्फ दबंग को गिरफ्तार किया है. अपहरण में प्रयुक्त थार (जेएच05डीए 4721) को जब्त किया है. शनिवार को केस का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी ललित मीना ने पत्रकारों को बताया कि गत 15 जुलाई की दोपहर 12:30 बजे सूचना मिली थी कि थार वाहन में शातिर अपराधी अजीत मंडल समेत मोनी मोहंती और कृष्णा यादव ने भुइयांडीह छायानगर निवासी एक नाबालिग सुशांत डे का पिस्तौल का भय दिखाकर अपहरण कर लिया.

सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचकर बदमाशों का पीछा कर सुशांत डे को उलीडीह क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया था. जबकि अपराधी फरार हो गये थे. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोनी मोहंती और कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया है और अपहरण में प्रयुक्त थार वाहन को भी जब्त कर लिया है.

सिटी एसपी ने बताया कि यह घटना दो गैंग के बीच आपसी अदावत का परिणाम है. अपहरण में शामिल अजीत मंडल की तलाश की जा रही है. अजीत मंडल ने ही पिस्तौल का भय दिखाकर सुशांत डे का अपहरण किया था. अजीत मंडल पर हत्या, फायरिंग, आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज हैं. वहीं, गिरफ्तार मोनी मोहंती पर भी गोलमुरी, सीतारामडेरा, उलीडीह में कुल 12 केस दर्ज हैं.


विज्ञापन
Shyam Narayan Jha

लेखक के बारे में

By Shyam Narayan Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola