जेएसएससी परीक्षा आज : शहर के परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के लिए जमशेदपुर में धारा 163 लागू। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा, जानें क्या है पूरी गाइडलाइन।
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
आपके शहर में
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रविवार (19 जुलाई) को होगी. कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों और उसके आसपास के क्षेत्रों में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. यह आदेश 18 जुलाई की रात 10 बजे से 19 जुलाई की रात 9 बजे तक लागू रहेगा.
100 मीटर के दायरे में इन चीजों पर रहेगी पूरी रोकपरीक्षा केंद्र के पास मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, किताब, गाइड, नोट्स या पर्चियां, 5 या उससे ज्यादा लोगों के जुटने, नारे लगाने या भाषण देने, लाठी, चाकू, फरसा या किसी भी तरह का हथियार लेकर चलने, लाउडस्पीकर बजाने और पटाखे फोड़ने की मनाही.
इन्हें मिलेगी पाबंदियों से छूट
वैध एडमिट कार्ड है, उन्हें आने-जाने की पूरी अनुमति है. परीक्षा के काम में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों, शादी समारोह या शवयात्रा में शामिल होने वाले लोगों और परंपरागत रूप से कृपाण या खुकरी रखनेवाले सिख और नेपाली समुदाय के लोगों को छूट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए