शंकरपुर : एक माह पहले 14.92 लाख से बनी पीसीसी सड़क बारिश में ध्वस्त

शुक्रवार की देर रात को हुई तेज बारिश में 20 फीट तक पीसीसी पथ ध्वस्त हो गया | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के शंकरपुर में एक महीने पहले बनी 14.92 लाख की पीसीसी सड़क पहली बारिश में ही टूट गई। स्थानीय लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग की है।
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
परसुडीह क्षेत्र के शंकरपुर चर्च रोड स्थित शिव मंदिर तालाब के समीप शुक्रवार देर रात हुई भारी बारिश ने सरकारी विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिये. महज एक दिन की बारिश में करीब 20 फीट लंबी पीसीसी सड़क पूरी तरह ध्वस्त होकर मलबे में तब्दील हो गयी. 10 फीट चौड़ी सड़क टूटकर केवल 5 फीट रह गयी है, जो अंदर से भी खोखली हो चुकी है. 800 फीट लंबी इस सड़क का निर्माण मात्र एक माह पहले डीएमएफटी फंड से 14.92 लाख रुपये की लागत से कराया गया था. पहली ही बारिश ने इस योजना में हुए घोटाले और ठेकेदार-इंजीनियरों की मिलीभगत की हकीकत को उजागर कर दिया है. उल्लेखनीय है कि सड़क का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है.
घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति ने स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी संवेदक और इंजीनियरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराने की मांग की. उधर, आक्रोशित बस्तीवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण में तकनीकी मानकों की अनदेखी की गयी, जिससे लाखों रुपये की सरकारी राशि व्यर्थ चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दशमत सोरेन
दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










