ePaper

Jharkhand Polls: कुमार विश्वास का ट्वीट- ''सरयू'' की धवल-धार में ''रघुबर'' डूब गए

Updated at : 23 Dec 2019 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Polls: कुमार विश्वास का ट्वीट- ''सरयू'' की धवल-धार में ''रघुबर'' डूब गए

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. पांच चरण में हुए चुनाव के बाद सोमवार को हुई मतगणना में कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन ने जीत हासिल की है. मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से भाजपा के बागी उम्मीदवार सरयू राय से पीछे चल रहे हैं. रघुबर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार […]

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. पांच चरण में हुए चुनाव के बाद सोमवार को हुई मतगणना में कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन ने जीत हासिल की है. मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से भाजपा के बागी उम्मीदवार सरयू राय से पीछे चल रहे हैं.

रघुबर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की हार पर कवि कुमार विश्वास ने ट्विटर के जरिये रघुबर दास पर तंज कसा है. कुमार ने लिखा है- ‘सरयू’ की धवल-धार में ‘रघुबर’ डूब गए.

यहां यह जानना गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण के समय भाजपा में विवाद गहरा गया था. पार्टी में रघुबर दास के विरोधी माने जाने वाले सरयू राय को आखिरी समय तक पार्टी की तरफ से टिकट नहीं मिला, जिसके बाद सरयू राय नेपार्टी छोड़ने का फैसला लिया था और मुख्यमंत्री रघुबर दास के विरोध में चुनाव में उतर गये थे.

सरयू राय के मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव में उतरने के बाद जमशेदपुर पूर्वी सीट पर मुकाबला रोचक हो गया था. बता दें कि सरकार में रहते हुए भी सरयू राय और रघुबर दास के बीच अनबन चल रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola