पारा @10.2, सर्द हवा ने बढ़ायी कंपकंपी

Updated at : 20 Dec 2019 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
पारा @10.2, सर्द हवा ने बढ़ायी कंपकंपी

जमशेदपुर : गुरुवार को माैसम साफ हाेने के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गयी, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है. शहर के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. गुरुवार काे न्यूनमतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. यह सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : गुरुवार को माैसम साफ हाेने के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गयी, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है. शहर के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. गुरुवार काे न्यूनमतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. यह सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.

माैसम विभाग के अनुसार शहरवासियाें काे फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. अगले 15 दिनों तक न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जतायी गयी है. साथ ही सर्द पश्चिमी हवा भी चलेगी. गुरुवार को आसमान साफ होने के बाद ठंड बढ़ी. दिन में धूप निकली, लेकिन उसके बाद भी हवा चलने की वजह से ठंडक का एहसास हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola