पुलिसकर्मी बन कारोबारी की पत्नी से "3.50 लाख के गहने ले उड़े बदमाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2019 3:12 AM
जमशेदपुर : जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने नया बाजार निवासी कारोबारी इंद्रजीत सिंह की पत्नी मंजीत कौर को पुलिसवाला बताकर साढ़े तीन लाख के गहने ठग कर फरार हो गये. मंजीत कौर घर से पैदल स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा जा रही थी. बदमाशों की संख्या चार बतायी जा […]
जमशेदपुर : जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने नया बाजार निवासी कारोबारी इंद्रजीत सिंह की पत्नी मंजीत कौर को पुलिसवाला बताकर साढ़े तीन लाख के गहने ठग कर फरार हो गये. मंजीत कौर घर से पैदल स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा जा रही थी. बदमाशों की संख्या चार बतायी जा रही है.
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. इस घटना के बाद से सिख समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. सिख समाज के लोगों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है. इस मामले को लेकर काफी संख्या में सिख समाज के लोग देर शाम जुगसलाई थाना पहुंचे.
इस संबंध में पीड़िता मंजीत कौर ने जुगसलाई थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता मंजीत कौर के अनुसार वह सुबह घर से पैदल गुरुद्वारा जा रही थी. इसी बीच एक युवक ने रोका और बोला कि वे अपने गहने उतार दें. अखबारों में बातें आयी है कि गहना पहनकर निकलना नहीं है, नहीं तो घटना घट सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










