पांच माह से होमगार्ड को नहीं मिला वेतन

जमशेदपुर : काम करो, पर वेतन की चिंता मत करो की तर्ज पर एमजीएम अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों से काम लिया जा रहा है. अस्पताल में नियुक्त होमगार्ड के जवानों को समय पर वेतन नहीं मिलने पर उनके परिवार के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में कार्यरत […]
जमशेदपुर : काम करो, पर वेतन की चिंता मत करो की तर्ज पर एमजीएम अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों से काम लिया जा रहा है. अस्पताल में नियुक्त होमगार्ड के जवानों को समय पर वेतन नहीं मिलने पर उनके परिवार के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में कार्यरत होमगार्ड के जवानों ने कहा कि हम लोगों का जून व जुलाई का वेतन नहीं मिला.
\इस दौरान अस्पताल की सुरक्षा में 43 होमगार्ड जवान कार्यरत थे. उन लोगों को वेतन नहीं मिला. इसके साथ ही विभाग ने अगस्त से होमगार्ड जवानों की संख्या को कम करते हुए 30 कर दिया. इस समय अस्पताल में 30 होमगार्ड जवान कार्यरत हैं. उन 30 होमगार्ड के जवानों को अगस्त का वेतन दिया गया, उसके बाद से सितंबर, अक्तूबर व नवंबर का वेतन अभी तक नहीं मिला.
इस तरह पांच माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है. इसे लेकर उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सबसे बड़ी परेशानी बच्चों की फीस देने में हो रही है.इसे लेकर होमगार्ड के जवानों ने अस्पताल के अधीक्षक से मुलाकात कर वेतन देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




