ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : बाबरी मस्जिद गिरानेवाली शिवसेना के साथ कांग्रेस ने की निकाहः ओवैसी

Updated at : 01 Dec 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : बाबरी मस्जिद गिरानेवाली शिवसेना के साथ कांग्रेस ने की निकाहः ओवैसी

मानगो गांधी मैदान में एआइएमआइएम की चुनावी सभा जमशेदपुर : एआइएमआइएम सुप्रीमाे असदुद्दीन आेवैसी ने कहा कि मुसलमान जवाब चाहता है कि बाबरी मस्जिद काे गिराने वाली शिवसेना के साथ कांग्रेस ने निकाह क्याें किया. बन्ना (कांग्रेस प्रत्याशी) बतायें कि इनकी कांग्रेस पार्टी ने काैन सी शरीयत काे मान कर उस शिवसेना के साथ समझौता […]

विज्ञापन

मानगो गांधी मैदान में एआइएमआइएम की चुनावी सभा

जमशेदपुर : एआइएमआइएम सुप्रीमाे असदुद्दीन आेवैसी ने कहा कि मुसलमान जवाब चाहता है कि बाबरी मस्जिद काे गिराने वाली शिवसेना के साथ कांग्रेस ने निकाह क्याें किया. बन्ना (कांग्रेस प्रत्याशी) बतायें कि इनकी कांग्रेस पार्टी ने काैन सी शरीयत काे मान कर उस शिवसेना के साथ समझौता किया जिसके सुप्रीमाे बाला साहेब ठाकरे ने कहा था कि हां हमने मस्जिद गिरायी आैर ईंटें उठा कर ले आये. आेवैसी ने कहा कि देश में मुसलमानाें की बर्बादी के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है. कांग्रेस की 50-60 की गलतियाें के कारण आज सत्ता में भाजपा है आैर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी हैं.

कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमाे आैर राजद का नापाक गठबंधन है. कांग्रेस के धर्मनिरपेक्षता के दिखावे में न आकर हर हाल में भाजपा काे राेकना है. ओवैसी शनिवार को मानगाे गांधी मैदान में एआइएमआइएम के जमशेदपुर पश्चिम से प्रत्याशी रियाज शरीफ के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. आेवैसी ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह शर्मनाक स्थिति है कि गांधीजी काे मारने वाले की विचारधारा के साथ कांग्रेस खड़ी है.

अल्लामा अर्शदुल कादरी की मजार पर चादरपाेशी

असदुद्दीन आेवैसी ने धातकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम के संस्थापक अल्लामा अर्शदुल कादरी की मजार पर चादरपाेशी कर दुआ की. इसके बाद हवाई अड्डा के लिए रवाना हाे गये. श्री आेवैसी साढ़े बारह बजे साेनारी हवाई अड्डे पर अपने विशेष विमान से पहुंचे. आेवैसी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने कड़े प्रबंध किये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola