रघुवर दास ने संभाला चुनाव अभियान काेल्हान के प्रत्याशियाें संग की मंत्रणा

Updated at : 30 Nov 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
रघुवर दास ने संभाला चुनाव अभियान काेल्हान के प्रत्याशियाें संग की मंत्रणा

जमशेदपुर : शुक्रवार काे जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शाम को आवासीय कार्यालय में काेल्हान के भाजपा प्रत्याशियाें के साथ बैठक की. चुनाव संचालन के साथ-साथ प्रधानमंत्री की रैली काे ध्यान में रखते हुए सभी प्रत्याशियाें से संख्या बल पर विशेष जाेर देने का निर्देश दिया. इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताआें के साथ बैठक की. […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : शुक्रवार काे जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शाम को आवासीय कार्यालय में काेल्हान के भाजपा प्रत्याशियाें के साथ बैठक की. चुनाव संचालन के साथ-साथ प्रधानमंत्री की रैली काे ध्यान में रखते हुए सभी प्रत्याशियाें से संख्या बल पर विशेष जाेर देने का निर्देश दिया. इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताआें के साथ बैठक की.

चुनावी तैयारियाें का जायजा लिया. सभी काे घर-घर पहुंचने का निर्देश दिया. रघुवर दास के चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हाेते ही कार्यकर्ताआें में उत्साह भर गया है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का प्रचार अभियान कई स्तरों पर शुरू हो चुका है.

मोबाइल, एलइडी स्क्रीन, चार पहिया वाहन पर बंधे लाउड स्पीकर, साइकिल के साथ-साथ जादू और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की जानकारी देकर तथा कार्यकर्ता घर-घर जाकर समर्थन मांग रहे हैं. बारीडीह के बागुनहातु के 35 युवाआें ने गौरव साहू के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

इधर, पवन अग्रवाल ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ स्वर्ण वनिक समाज के लोगों के साथ बैठक की. बैठक में गणेश दत्ता, तापस पाल, देबू सुरजीत दत्ता, संदीप दत्ता, नवीन मांझी आदि शामिल थे. इधर, बागुनहातु, बिहारी बस्ती रोड नंबर 2-5 में भाजपा कार्यकर्ताआें ने पदयात्रा की और घर-घर जाकर भाजपा के लिए समर्थन मांगा. भाजपा बर्मामाइंस मंडल में कुलवंत सिंह बंटी, दीपक झा, राकेश सिंह आदि ने जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola