झारखंड चुनाव: बोले सरयू राय- भय दिखा डराया जा रहा है कार्यकर्ताओं को, 15 सीटें भी नहीं मिलेंगी भाजपा को

जमशेदपुर : पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने कहा कि 65 प्लस का नारा देनेवाली भाजपा को 15 सीटें भी नहीं मिलेंगी. वे जमशेदपुर में बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि वे भाजपा समेत किसी भी दल के खिलाफ नहीं, एक […]
जमशेदपुर : पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने कहा कि 65 प्लस का नारा देनेवाली भाजपा को 15 सीटें भी नहीं मिलेंगी. वे जमशेदपुर में बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि वे भाजपा समेत किसी भी दल के खिलाफ नहीं, एक परिवार, व्यक्ति और प्रवृत्ति के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. पूर्वी जमशेदपुर में कुछ लोगों ने कोहराम मचा दिया है, जिसके कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है. कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति विशेष के खिलाफ जारी रहेगी. वे यदि विधायक बनते हैं तो सबसे पहले बिरसानगर में तोड़े गये घरों का निर्माण करायेंगे. जदयू की टीम उनके साथ काम कर रही है. सरकार के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है. केंद्र के नाम पर चुनाव लड़ने की योजना है.
पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्वी जमशेदपुर के लोगों को न्याय नहीं दिलाने के लिए जिला प्रशासन भी दोषी है. भाजपा के अंदर लोगों को भय दिखा डराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




