Jamshedpur News : ट्राइबल उद्यमियों ने जियाडा निदेशक के साथ की वार्ता, रखी ये मांग
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
ट्राइबल इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, झारखंड चैप्टर ने बुधवार को जियाडा के प्रबंध निदेशक के साथ रांची में एक बैठक की. इसमें जमशेदपुर से भी कई आदिवासी उद्यमी शामिल हुए.
विज्ञापन
ट्राइबल चेंबर ने औद्योगिक भूमि आवंटन नीति में संशोधन व नयी नीति के लिए दिया सुझाव
Jamshedpur News :
ट्राइबल इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, झारखंड चैप्टर ने बुधवार को जियाडा के प्रबंध निदेशक के साथ रांची में एक बैठक की. इसमें जमशेदपुर से भी कई आदिवासी उद्यमी शामिल हुए. बैठक में औद्योगिक भूमि आवंटन नीति में संशोधन करने एवं नयी नीति के लिए अपना सुझाव दिया. जियाडा के प्रबंधक निदेशक ने कहा कि नये औद्योगिक क्षेत्रों में 50 प्रतिशत छूट, भूमि आरक्षित एवं टिक्की की सभी मांगों को लाया जा रहा है एवं विकसित औद्योगिक क्षेत्र में छोटे भूखंड को एसटी/ एससी के लिए आरक्षित करने पर विचार किया जायेगा. ट्राइबल चेंबर द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाले तमाम शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट अगले 5 वर्षों के लिए देने की मांग रखी गयी. इसपर प्रबंधन निदेशक ने विचार करने की बात कही. प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ मांडी ने बताया कि प्रबंध निदेशक के साथ वार्ता में कई बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई है. उम्मीद है कि जियाडा अपनी नयी नीति में ट्राइबल चेंबर की सभी मांगों को शामिल करेगी. बैठक में मनोज लकड़ा, बसंत तिर्की, राज मार्शल मार्डी , सौरभ बेसरा, रवि राज मुर्मू, अनमोल पिंगुवा, विजय गोंड, शेखर करवा, जोसेफ कांडिर आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन