Jamshedpur News : कोवाली थाना प्रभारी पर लगे आरोपों की जांच की मांग, पीड़ित से मिले विधायक संजीव सरदार

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : कोवाली थाना प्रभारी पर लगे आरोपों की जांच की मांग, पीड़ित से मिले विधायक संजीव सरदार

मंगलवार को पोटका विधायक संजीव सरदार एमजीएम अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही हैं, तो यह बेहद गंभीर और निंदनीय मामला है

विज्ञापन

विधायक ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की कही बात

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा गांव निवासी करण बेरा ने कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पर अपने पिता श्यामा प्रसाद बेरा के साथ कथित मारपीट, झूठे मामले में फंसाने की धमकी और रुपये मांगने के आरोप लगाये हैं. अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है. वहीं, तबीयत बिगड़ने पर श्यामा प्रसाद बेरा को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मंगलवार को पोटका विधायक संजीव सरदार एमजीएम अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही हैं, तो यह बेहद गंभीर और निंदनीय मामला है, जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है. विधायक ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठायेंगे.अस्पताल भ्रमण के दौरान विधायक ने ऑर्थो विभाग का निरीक्षण किया और होमगार्ड जवानों को अस्पताल परिसर में पान-गुटखा खाकर प्रवेश करने वालों पर रोक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे अस्पताल में गंदगी फैलती है और स्वच्छता प्रभावित होती है. इस अवसर पर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola