जमशेदपुर पूर्वी से नहीं लड़ेंगे डॉ अजय कुमार
Updated at : 11 Nov 2019 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : कांग्रेस से इस्तीफा और आम आदमी पार्टी (आप) ज्वाइन करने के बाद डॉ अजय कुमार पहली बार रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. सर्किट हाउस में दिन भर उन्होंने आप कार्यकर्ताअों से मुलाकात की. इस दौरान पार्टी की स्थिति की जानकारी ली. प्रभात खबर से बातचीत में डॉ अजय कुमार ने स्पष्ट किया कि जमशेदपुर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : कांग्रेस से इस्तीफा और आम आदमी पार्टी (आप) ज्वाइन करने के बाद डॉ अजय कुमार पहली बार रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. सर्किट हाउस में दिन भर उन्होंने आप कार्यकर्ताअों से मुलाकात की. इस दौरान पार्टी की स्थिति की जानकारी ली. प्रभात खबर से बातचीत में डॉ अजय कुमार ने स्पष्ट किया कि जमशेदपुर पूर्वी या किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने की फिलहाल उनकी कोई योजना नहीं है.
इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. पहली सूची सोमवार को जारी की जायेगी. पहली सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम होंगे, जिसमें जमशेदपुर पश्चिमी सीट से शंभू चौधरी का नाम शामिल रहेगा.डॉ अजय ने बताया कि पार्टी इस विधानसभा चुनाव को पूरे दमखम से लड़ेगी.
चुनाव के बाद संगठन का विस्तार किया जायेगा. पार्टी स्वच्छ छवि वाले लोगों को जोड़ेगी. जो पढ़े लिखे हैं, बेदाग हैं, देश के लिए कुछ करना चाहते हैं, ऐसे लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल कर स्वच्छ राजनीति की जायेगी. डॉ अजय कुमार ने दावा किया कि झारखंड में 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. पांच साल में पार्टी को हर सीट पर मजबूत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




