शहरवासियों ने फूंके पांच करोड़ के पटाखे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2019 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

कम आवाज व धुआं वाले पटाखों की मांग अधिक रही सोमवार को भी शहर में छूटे खूब पटाखे जमशेदपुर :इस बार की दीपावली में अन्य वर्ष की तुलना में शहर में कम पटाखे फोड़े गये. करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. रविवार को दीपावली की शाम पटाखों की आवाज से शहर गूंजने लगा था. […]
विज्ञापन
कम आवाज व धुआं वाले पटाखों की मांग अधिक रही
सोमवार को भी शहर में छूटे खूब पटाखे
जमशेदपुर :इस बार की दीपावली में अन्य वर्ष की तुलना में शहर में कम पटाखे फोड़े गये. करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. रविवार को दीपावली की शाम पटाखों की आवाज से शहर गूंजने लगा था. हालांकि इस बार कम आवाज वाले पटाखे ही ज्यादा बिके. दीपावली के मौके पर रेगुलर दुकानों के अलावा जुगसलाई, साकची, कदमा, बिष्टुपुर में अस्थायी पटाखा की दुकानें सजायी गयी थीं.
शाम तक पटाखों की दुकानों में भीड़ देखी गयी. सोमवार को भी पटाखा दुकानों में ग्राहकों की भीड़ दिखी.पटाखा व्यापारियों ने बताया कि दीपावली के एक दिन पूर्व तक बारिश होने के कारण पटाखा बाजार थोड़ा कमजोर रहा. जीएसटी के कारण भी पटाखों के दाम बढ़े हैं.
लोग हुए जागरूक : पटाखा दुकानदारों का भी मानना है कि लोग पहले की अपेक्षा ज्यादा जागरुक हो गये हैं. ग्राहकों ने कम साउंड और कम धुआं वाले पटाखे खरीदे. पहले पांच हजार रुपये तक के पटाखे खरीदने वाले इस बार दो से तीन हजार रुपये तक ही पटाखे खरीदे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




