Jamshedpur News : राज्यपाल आज आयेंगे बहरागोड़ा

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : राज्यपाल आज आयेंगे बहरागोड़ा

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बुधवार को बहरागोड़ा आयेंगे. यहां आयोजित एक स्थानीय प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बुधवार को बहरागोड़ा आयेंगे. यहां आयोजित एक स्थानीय प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. वह यहां करीब डेढ़ घंटे तक ठहरेंगे. राज्यपाल के दौरे को लेकर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए व्यापक तैयारियां की गयी है. झारखंड सरकार ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और एसएसपी को कार्यक्रम स्थल से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 तक चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं. राज्यपाल के निर्धारित रूट पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी, ताकि यातायात सुचारु रहे और किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है.

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

सुबह 09:00 बजे : रांची से सड़क मार्ग द्वारा बहरागोड़ा के लिए प्रस्थान.

दोपहर 12:00 बजे : बहरागोड़ा आगमन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत.

दोपहर 01:30 बजे : बहरागोड़ा से वापस रांची के लिए रवानगी.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola